Tuesday, 24 March 2020

कुछ मेरे बारे में

मेरा नाम अमित साह है। जन्म नैनीताल में हुआ और पढ़ाई भी नैनीताल के ही CRST Inter college और Dsb कैंपस में हुई। B.Com और M.A. इतिहास से क़िया। 3 भाई बहनों में सबसे बड़ा हूँ। जुलाई 2013 में एक दिन मेरी मोबाइल फ़ोन से खिंची फ़ोटो इत्तेफाक से अखबार में छप गयी, तब से फोटोग्राफी शुरू हुई।
मेरी खिंची हुई फ़ोटो को पिछले दिनों ही UN के द्वारा मनाए गए  विश्व पर्वत दिवस में मौके पर  दुनिया भर में पोस्टर के पर लगाया गया। फोटोग्राफी शुरू करने के 3 महीने बाद ही उत्तराखंड की वित्त मंत्री के हाथों से मुझे दिसंबर में हल्द्वानी में प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा भी पिछले 6 सालों में कई छोटे बड़े पुरुस्कार मिले। मेरी तस्वीरे अभी तक 200 से अधिक बार अखबारों और मैगज़ीन में छप चुकी है। और कई सारी वेबसाइट्स में भी।
    मुझे बाइक चलाना पसंद है। बाइक से उत्तराखंड और नार्थ इंडिया घूम चुका हूँ। मुझे ट्रैकिंग का भी शौक है, उत्तराखंड के कई सारे ट्रेक्स कर चुका हूं। इसके अलावा हाल ही में अभिनय भी शुरू किया है और 2 शार्ट फिल्मो में अभिनय भी किया ।
   मुझे लगता है कि फोटोग्राफी कैमरा नही करता बल्कि इंसान करता है इसलिए आपका नज़रिया सबसे ज्यादा मायने रखता है, जोकि हर इंसान का अलग अलग होता है।