Valley of Flowers
फूलों की घाटी
उत्तराखंड के चमोली जिले मे स्थित गोविंदघाट से मात्र 13 kms पैदल चलकर इस स्वर्ग जैसे स्थान पर पहुँचा जा सकता हैं। अपने फूलो के लिए दुनिया भर मे प्रसिद्व इस जगह को मैंने बिना फूलो के भी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत पाया। घांघरिया नाम की जगह से थोड़ा सा आगे forest की check post पर टिकट लेकर आप इस जगह पर जा सकते हैं। घांघरिया से घाटी की दूरी मात्र 4 kms है। घाटी मे रुकने की इजाज़त नही है और उसी दिन वापस घांघरिया आना होता है। इस जगह की सबसे खास बात जो मुझे लगी वो ये थी कि इस जगह पर आपको पॉलीथिन या और किसी भी तरह की कोई गंदगी कहीं नज़र नही आएगी। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इस जगह पर गंदगी करने पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगता है ( वरना तो हिन्दुस्तानी पर्यटक का धर्म है गंदगी करना)। इस वजह से यहाँ सफाई देखकर दिल और भी खुश हो जाता हैं। शानदार हिमालय, खूबसूरत बुग्याल, नदी की धीमी मीठी आवाज़ और अदभुत नीला आसमान, सब एक ही जगह कौन नही देखना चाहेगा।